February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर में बने 270 ई श्रम कार्ड। बानसूर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री नें सीएससी वीएलई भीमसिंह सैनी एवं उनकी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया धन्यवाद।

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर में बने 270 ई श्रम कार्ड। बानसूर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री नें सीएससी वीएलई भीमसिंह सैनी एवं उनकी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया धन्यवाद।

थानागाजी (केडीसी) ग्राम पंचायत कोलाहेड़ा मे प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर में श्रम विभाग की ओर से सीएससी के द्वारा चलाई जा रहे

ई श्रम कार्ड के द्वारा मजदूर श्रमिकों का ई श्रम कार्ड बनाया गया और श्रमिकों को तुरंत एसडीएम नीतू मीणा के द्वारा श्रम कार्ड वितरित किया गया।

शिविर में कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत ने शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर वहां उपस्थित टीम को धन्यवाद करते हुए प्रशासन गाँव के संग अभियान का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलने की बात कही।

इस दौरान शिविर में 270 ई श्रम कार्ड बने और उन्हें वितरित किए गए इस कार्य को करने के लिए सीएससी श्छए भीम सिंह सैनी व उनकी टीम में अजय सैनी रिंकू सैनी वह गोपाल सैनी व अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण मौजूद रहे।