March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » प्रदेश में जिला स्तर पर 75 वीं वर्षगांठ व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती के मौके पर अलवर के जिला परिषद सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रदेश में जिला स्तर पर 75 वीं वर्षगांठ व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती के मौके पर अलवर के जिला परिषद सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अलवर (दीक्षित कुमार)
अलवर में आज प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में जिला स्तर पर 75 वीं वर्षगांठ व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती के मौके पर अलवर के जिला परिषद सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया जिला प्रमुख बलविंर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गांधी विचारधारा के हिमांशु शर्मा ने बताया कि आज जिला परिषद संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके आदर्शों को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है

हिमांशु ने बताया बाबा साहब ने देश के संविधान में कानून निर्माण के साथ ही देश को एक सूत्र में पीरोहने की बात कही।

बाबा साहब ने 32 अलग-अलग विषयों में डिग्रियां प्राप्त की तो आज का युवा वर्ग उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपना कर अपना जीवन निर्वाह करना चाहिए।