February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पेयजल सप्लाई लाईन पर अनियंत्रित होकर गिरा ट्रेलर।बुधवार को कोटपूतली कस्बे में आधे ईलाके की उ सप्लाई रहेगी बाधित

पेयजल सप्लाई लाईन पर अनियंत्रित होकर गिरा ट्रेलर।बुधवार को कोटपूतली कस्बे में आधे ईलाके की उ सप्लाई रहेगी बाधित

कोटपूतली (केदीसी)कस्बे से होकर गुजर रहे अलवर-सीकर स्टेट हाईवे के बानसूर रोड़ पर चुंगी नाके से आगे मंगलवार दोपहर अलवर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेयजल सप्लाई लाईन पर गिर गया। जिससे पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त हो गई। पीएचईडी जेईएन हँसराज गुर्जर ने बताया कि टे्रलर को पेयजल लाईन से मंगलवार शाम तक हटाये नहीं जाने के कारण लाईन को दुरूस्त किये जाने का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। साहबी नदी से कोटपूतली कस्बे की सराय मौहल्ला टंकी में आ रही उक्त पेयजल लाईन के क्षतिग्रस्त हो जाने से बुधवार को करीब आधे कस्बे की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। जिससे करीब 25 हजार लोगों की आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।