February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पेयजल समस्या से ग्रामीणों ने बाजार बंद कर जताया विरोध

पेयजल समस्या से ग्रामीणों ने बाजार बंद कर जताया विरोध

कोटपूतली/ पावटा (बिल्लूराम सैनी) विराट नगर कस्बे में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या से त्रस्त होकर विराटनगर कस्बे के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कस्बे के बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया! तथा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया! जलदाय विभाग अधिकारी को धरने की सूचना एवं आमजन की समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी जलदाय विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचे इससे ग्रामीणों में जलदाय विभाग के अधिकारी के प्रति रोष व्याप्त हो गया !धरने को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ता रानी रत्नाकुमारी ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया हुआ है! क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे जनप्रतिनिधि अधिकारी व सरकार ग्रामीणों की समस्या के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है! हालात इतने विकट हो चुके हैं कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी इधर उधर भटकना पड़ रहा है रानी रत्नाकुमारी ने कहा कि यह विडंबना की बात है कि आज आमजन को पीने के पानी के लिए भी धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है!

मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जनता को 96 घंटे में पानी मिल रहा है पेयजल आपूर्ति का समय भी 30 मिनट के बजाय 20 मिनट कर दिया गया है !रानी रानी रत्नाकुमारी ने विराटनगर विधानसभा के विधायक इंद्राज गुर्जर पर पलटवार करते हुए कहा की जनता ने जिन्हें आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए चुनकर विधानसभा में भेजा था वे केवल खोखले वादे कर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है! उन्हें जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है! रानी रत्नाकुमारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए पेयजल संकट का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा !इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!