February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » एनएमएमएस परीक्षा में चयन होने व अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान आने पर विद्यार्थियों को किया सम्मान।

एनएमएमएस परीक्षा में चयन होने व अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान आने पर विद्यार्थियों को किया सम्मान।

सोड़ावास (पडित पवन भारद्वाज) सोडावास 8 फरवरी मुंडावर के उपखंड ग्राम पंचायत चाँदपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय मऊ , में अध्ययनरत विद्यार्थी मिन्टू का चयन एनएमएमएस परीक्षा में होने पर समस्त शाला परिवार ने विद्यार्थी को बधाई दी। वहीं विद्यालय के प्रधाना चार्य घर्मराज ने बताया कि विद्यालय की छात्रा आकांशा पुत्री जलेसिंह यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021 के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में अलवर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को शाला परिवार द्वारा दोनों विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। छात्रा आकांशा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं ब्लॉक का नाम रोशन किया है। प्रेरणा स्वरूप पूनम गोयल सीडीईओ अलवर द्वारा छात्रा को प्रशस्ति पत्र ,टी -शर्ट एवम कैप भेंट की गई। इस अवसर पर अमर सिहँ यादव बीएलओ, राजेन्द्र योगी, अर्जुन सिंह, सुरेश यादव, जितेश यादव, विरेन्द्र सिंह यादव , कांती मीणा, केशर अन्जू मीणा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।