February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » NH.48 घासीपुरा के बस खड़े कंटेनर में टेलर ने मारी टक्कर हादसे में कंटेनर चालक की हुई मौत।

NH.48 घासीपुरा के बस खड़े कंटेनर में टेलर ने मारी टक्कर हादसे में कंटेनर चालक की हुई मौत।

रवि कुमार सैनी

शाहपुरा थाना इलाके के घासीपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 48 पर आज सुबह खड़े कंटेनर में पीछे से ट्रेलर घुस गया। हादसे में कंटेनर का टायर चेंज कर रहे चालक की मौत हो गई जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है की कंटेनर चालक हरिनारायण यूपी से जयपुर की ओर कंटेनर को लेकर जा रहा था घासीपुरा पहुंचने पर उसने सड़क किनारे कंटेनर को रोक दिया तथा टायर चेंज कर रहा था इस दौरान पीछे से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा टकराया।

जिससे कंटेनर चालक की मौत हो गई। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया पुलिस ने जाम खुला कर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में लाकर खड़ा कर दिया तथा मृतक के शव निम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।