March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नीमराना पुलिस ने दो पिकअप में भरी गौवंशों को गौशाला पहूंचाया

नीमराना पुलिस ने दो पिकअप में भरी गौवंशों को गौशाला पहूंचाया

नीमराना (केडीसी) थाना पुलिस को रात को सूचना मिली कि बाटखानी गॉव में एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहूॅची तो देखा कि पिकअप में गौवंश भरे हुए थे और गौतस्कर फरार हो चुके थे।

क्षतिग्रस्त पिकअप से गौवंशों को गौशाला में पहूॅचाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को दूसरी सूचना मिली कि एक और पिकअप गड्डें में कूद कर फंस गई है।

उसमें भी गौवंश भरे थे और गौतस्कर फरार हो चुके थे। गौवंशों को गौशाला में पहूॅॅचाया गया। सुबह गड्डे मंे फंसी हुई पिकअप में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

जिस पर दमकल की सहायता से काबू पाया गया। पुलिस गौ तस्करों की तलाश और पिकअप में लगी आग के कारणों की जॉच में जुट गई है।