नीमराना (केडीसी ) नीमराना में पुराने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फर्नीचर बनाने वाली कंपनी आरआर इंडस्ट्रीज में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से से पूरी कंपनी देखते ही देखते भयंकर आग के गुब्बार में तब्दील हो गई। आग बुझाने के लिए कोटपूतली, सोतानाला, बहरोड़, खैरथल, किशनगढ़, भिवाड़ी, तिजारा, बावल से करीब एक दर्जन दमकलों ने मिलकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
नीमराना रीको द्वारा संचालित फायर स्टेशन में दमकलों की स्थिति खराब पाई गई जिसके चलते समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

नीमराना देश का अग्रणी औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है जो की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है इसके बावजूद भी यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फायर स्टेशन नहीं है।

इस दौरान वहां पर नीमराना उपजिला कलेक्टर एवं उपजिला मजिस्ट्रेट मुकुटसिंह चौधरी, डीएसपी महावीर सिंह, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, नीमराना कोतवाल जितेंद्र नावरिया मय पुलिस टीम, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण गोपाल कौशिक, सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष मलिक, पारले मानव संसाधन प्रबंधक वीके जैन, जीडी फूड मानव संसाधन प्रबंधक अजय गौड़, अल्कॉब प्रबंधक संदीप जागिड़, वीबा फूड मानव संसाधन प्रबंधक ईश्वर सिंह एचआर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिन्होंने आग पर काबू पाने के लिए काफी भरसक प्रयास किए।
अन्य खबरे
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के गांव जमालपुर में बिजली से निकली चिंगारी से कई कच्चे घरों में लगी आग।
शाहपुरा में निकली गणगौर की पारंपरिक शाही सवारी। मनोहरपुर- शाहपुरा राजपरिवार की ओर से निकली सवारी।
नारेहड़ा में चारागाह भूमि में लगी आग, आगजनी से पेड़ पौधे हुए नष्ट