March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नवनियुक्त थानाधिकारी सुणीलाल मीणा ने बहरोड शहर में किया फ्लैग मार्च

नवनियुक्त थानाधिकारी सुणीलाल मीणा ने बहरोड शहर में किया फ्लैग मार्च

बहरोड़ (दीक्षित कुमार ) नवनियुक्त थानाधिकारी सुणीलाल मीणा ने सड़क पर यातायात को सुचारू करने के लिए रविवार शाम को कस्बे के मुख्य मोर्गो पर फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान सड़क के नजदीक लगी रेहड़ी ठेलियों को सड़क से दूर लगाने के दिशा निर्देश दिये।

यातायाता व्यवस्था को बाधित करने वाले सड़क पर खड़े कार, बाईक आदि वाहनों को हटवाया गया।

थाना अधिकारी ने बताया कि रोड़ पर गाड़िया खड़ी कर देतें हैं, दुकानदार भी सामान बाहर रखते हैं, ठेले सड़क किनारे लगाये जाते हैं।

जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता। पुलिया के नीचे भी जाम की स्थिति बनी रहती है।

उसको मध्येनजर रखते हुए आज दुकानदारों और ठेले वालों से कहा गया है कि रोड़ को छोड़कर दूर लगायें।

यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए व्यवस्था की गई है।

अगर ये नहीं हटाते हैं तो कल से चालान काटे जायेंगे।