February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नवजात 11 बेटियों के साथ मनाया जन्मदिन

नवजात 11 बेटियों के साथ मनाया जन्मदिन

बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
बेटी बोझ नहीं बल्कि देश का भविष्य है-

भेदभाव को मिटाकर बेटियों के सम्मान के लिए सभी को आगे आना चाहिए एडवोकेट राजेंद्र रहीसा।

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपुतली। कस्बे के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में रविवार को उपप्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेंद्र रहीसा द्वारा अपना जन्मदिन पर अस्पताल में जन्मी नवजात 11 बेटियों के साथ मनाया गया।

इस मौके पर केक काटकर व मिठाई व फल वितरित किए व नवजात कन्याओं का स्वागत व परिजनों का सम्मान किया । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार शर्मा ने बताया।

खुशी के अवसर पर या अपने जन्मदिन पर अस्पताल में नवजात बेटियों के के साथ खुशियां मनाने के लिए प्रेरित किया जाता है अभियान के तहत, समाज में एक अच्छा नया संदेश भी जाता है बेटा व बेटियों के भेदभाव को मिटाने के लिए।

प्रधान प्रतिनिधि ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टीम के कार्य की प्रशंसा भी की,इस मौके पर मौजूद रहे, सलोचना यादव, मीनाक्षी आर्य, ममता कंवर, सुशीला कंवर, मनीषा, डिंपल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कसाना,

आईटी सेल जिला संयोजक चेतराम रावत, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा महेश रहीसा, अशोक कसाना, जोनी मीणा, सतवीर यादव, विकास यादव, समाजसेवी गोपाल सोनी, विक्रम रावत,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे