February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नव संवत्सर का यूथ आॅफ इंडिया ग्रुप ने किया स्वागत

नव संवत्सर का यूथ आॅफ इंडिया ग्रुप ने किया स्वागत

आंतेला (बिल्लुराम सैनी) कस्बे में हिन्दू नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।यूथ आफ इंडिया ग्रुप आंतेला व आम नागरिकों ने नववर्ष के उपलक्ष्य में एक दूसरे को मुंह मीठा करवाकर नवसंवत्सर का स्वागत किया।केसरिया पताका के साथ बाइक रैली निकाली गई।वही सरपंच जयराम नागर ने गणगौरी बाजार से रैली को रवाना किया।रैली गांव में मुख्य बाजार से गांव के चारों ओर गुजरते हुए सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।समाज सेवी पूरण कुमावत ने बसंत ऋतु व प्रकृति पर विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल युवाओं को हिन्दू नवसंवत्सर पर पूरण यादव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश हित समाज हित में अपना श्रैठ योगदान दे।नवसंवत्सर पर व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लें। इस दौरान युवाओं ने बाइक रैली निकालते हुए क्षेत्र को श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान किया। कार्यक्रम में विक्रम सिंह,तेज सिंह, हंस सैनी,अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्साह के साथ अनेको ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।