February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नशे के विरुद्ध अभियान के तहत सेंट्रल स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन ।

नशे के विरुद्ध अभियान के तहत सेंट्रल स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन ।

अलवर (दीक्षित कुमार) अलवर में नशे के विरुद्ध आईएमए संस्था की ओर से अभियान शुरू किया गया है।

इस अभियान के तहत शुक्रवार को सेंट्रल स्कूल में जागरूकता शिविर लगाया गया।

इसमें आईएमए के अध्यक्ष डॉ विजयपाल यादव, डीएसपी हरिराम मीणा और मनोरोग चिकित्सक डॉ. प्रियंका शर्मा की ओर से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और उसके पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।

मीडिया से बातचीत में डॉ विजयपाल यादव का कहना था कि आज के दौर में युवा पीढ़ी को नशे से बचाना ही बड़ी चुनौती है।