February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नशा मुक्ति तथा पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत निकाली रैली।

नशा मुक्ति तथा पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत निकाली रैली।

ख़बराना – रमाकान्त शर्मा
बानसूर :- नशा मुक्ति तथा पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को रोटी बैंक बानसूर के सौजन्य से रैली का आयोजन किया गया। रोटी बैंक संचालक आरसी यादव ने बताया कि रैली सेंट जेवियर स्कूल से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई निकाली गई, जिसमें हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करते हुए आमजन को नाशा मुक्ति का संदेश दिया गया। इससे पूर्व आईएमए अलवर के अध्यक्ष डॉ विजय पाल यादव ने वहां मौजूद लोगों को नशा व पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई तथा कपड़े के बैग वितरित किए।डॉ यादव ने बताया कि नाश अपराध के द्वार खोलता है।पुरानी पीढ़ी व नई पीढ़ी मिलकर प्रयास करे तो समाज को नशा मुक्त किया जा सकता है। इस मौके पर अलवर गौशाला से मुरली मोहन दास,सेंट जेवियर स्कूल के निदेशक अशोक कुमार यादव, गोकुल चंद सैनी, एसड़ीआई सुभाष यादव,पूर्व सरपंच नरेश कुमार ,केपी कैम्पस से केपी यादव,प्रिंस डिफेंस एकेडमी से रामसिंह यादव, प्रमोद कुमार, गायत्री परिवार से हवलदार रामकुमार, प्रिंसिपल राकेश पाल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।