March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नेक कमाई समूह ने जनाना अस्पताल में कम्बल किये वितरित।

नेक कमाई समूह ने जनाना अस्पताल में कम्बल किये वितरित।


अलवर (दीक्षित कुमार ) नेक कमाई समूह की ओर से जनाना चिकित्सालय अलवर में कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कंबल, कपड़े व बिस्कुट वितरित किए।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नेक कमाई समूह लगातार पिछले कई वर्षों से गरीब बच्चों की शादी, बच्चों को पढाई का सामान आदि प्रदान करने सहित निराश्रितों को खुशी का माहोल देने का काम कर रहे हैं।

नेक कमाई ने बच्चीयों के लिए सिलाई सेंटर भी चलाया है ताकि वो आत्मनिर्भर बने।

जो कि नेक कमाई समूह का एक सराहनीय कार्य है।