ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली कस्बे के बानसूर रोड़ पर स्थानीय नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई करने से वहाँ से जा रही जलदाय विभाग की पेयजल सप्लाई की पाईन लाईन टुट गई। जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।

वहीं स्थानीय निवासी लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी दो-तीन बार उक्त पेयजल सप्लाई की पाईप लाईन टुट चुकी है।

एक ओर जहाँ विगत तीन-चार रोज से विधुत कटौती के चलते वार्डवासियों के लिए पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी वहीं पाईप लाईन के टुट जाने से पानी की बड़ी परेशानी खड़ी हो गई।

इस पर वार्डवासियों ने पेयजल आपूर्ति किये जाने की मांग की है।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद