February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » नगर परिषद के समस्त कर्मचारी व जमादार गण ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी। नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों व जमादारों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

नगर परिषद के समस्त कर्मचारी व जमादार गण ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी। नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों व जमादारों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा (पंकज आडवाणी) नगर परिषद के समस्त सफाई कर्मचारियों व जमादारों ने परिषद परिसर में प्रदर्शन कर आयुक्त दुर्गा कुमारी को ज्ञापन सौंपा, इस ज्ञापन में अनियमित कर्मचारी राजू सिंह पर पिछले 6 वर्षों से ड्यूटी की पालना नही करने का आरोप लगाया है। इसी के साथ राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार 5 वर्ष की ड्यूटी नहीं होने पर उस कर्मचारी को निलम्बित कर दिया जाता है, उसके बावजूद भी राजू सिंह को निलम्बित नहीं किया गया, बल्कि उसे परिषद के 70 वार्डों का अधिकार दिया गया है

। जिसमें कुछ कर्मचारियों को उसने ड्यूटी से वांछित रखा हुआ है, जो कि सारासर गलत है, कर्मचारियों ने कहा कि यह न्याय के विरुद्ध है, जल्द से जल्द अनियमित कर्मचारी राजू सिंह को 70 ही वार्डों के सम्पूर्ण अधिकारों से तुरन्त नहीं हटाया गया तो हम समस्त कर्मचारीगण व
जमादार गण धरना प्रदर्शन करेगें। जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन व जिला प्रशासन
की होगी।