March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नगर परिषद् ने ध्वस्त किया बस स्टैण्ड का सुलभ कॉम्पलेक्स यात्रियों व आमजन के लिए नया वातानुकुलित शौचालय व स्नान घर बनेगा

नगर परिषद् ने ध्वस्त किया बस स्टैण्ड का सुलभ कॉम्पलेक्स यात्रियों व आमजन के लिए नया वातानुकुलित शौचालय व स्नान घर बनेगा

खबराना बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली- एक ओर जहाँ नगर परिषद् द्वारा शनिवार को मास्टर प्लान के अनुरूप कस्बे के मुख्य मार्गो पर निर्माण व संरचनाओं को हटाने की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। वहीं नगर परिषद् द्वारा शुक्रवार शाम कस्बे के रोड़वेज बस आगार व नगर परिषद् कार्यालय के बीच यात्रियों व आमजन के लिए बने सुलभ कॉम्पलेक्स को जयपुर से मंगवाई गई जेसीबी एवं पोपलैण्ड मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर नगर परिषद् द्वारा नया वातानुकुलित शौचालय व स्नान घर लोगों के लिए बनाया जायेगा। जिसके ऊपर सर्दियों के मौसम के लिए रैन बसेरा भी बनाया जायेगा। पूराने कॉम्पलेक्स को जर्जर होने के चलते परिषद् द्वारा हटाया गया है। सुलभ कॉम्पलेक्स हटाने की कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर कौतुहलवश उमड़ पड़ी।