March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » bhilwada » नगर पालिका चेयरमैन डांगी रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाश जारी

नगर पालिका चेयरमैन डांगी रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाश जारी

भीलवाड़ा (केडीसी) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ नगर पालिका में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पालिका चेयरमैन संजय डांगी को चार लाख से अधिक की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की भीलवाड़ा द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नगर पालिका क्षेत्र मांडलगढ़ में करवाये गये विभिन्न कार्यों के बिलों के भुगतान तथा एसडी राशि जारी करने की एवज में संजय डागी, चैयरमैन नगर पालिका, मांडलगढ़, भीलवाड़ा द्वारा कुल बकाया राशि के 23 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 4 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी भीलवाड़ा द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक शिवप्रकाश एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये संजय डांगी पुत्र मूलचंद डांगी निवासी पुरानी आबादी, मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा हाल चैयरमैन नगर पालिका, मांडलगढ़, भीलवाड़ा
को परिवादी से 4 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 30 हजार रुपये परिवादी से प्राप्त कर लिये थे। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की एसीबी टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।