February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नदी में कचरा डालने के विरोध में तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

नदी में कचरा डालने के विरोध में तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

कोटपुतली/ पावट ा(बिल्लूराम सैनी) नगर पालिका पावटा प्रागपुरा के कस्बा के नदी क्षेत्र की आबादी में कचरा एवं अपशिष्ट पदार्थ डालने के विरोध में तहसीलदार मुकेश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के द्वारा कस्बे के गोपाल भैया मंदिर के पीछे आबादी क्षेत्र में नगर पालिका के वाहनों द्वारा बड़े-बड़े होटलों का कचरा, मृत पशु एवं प्रागपुरा कस्बे का कचरा आबादी क्षेत्र में डालने का जिक्र करते हुए क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की परेशानी से अवगत करवाया। ज्ञापन के माध्यम से नगर पालिका द्वारा डलवाये जा रहे कचरे को आबादी क्षेत्र के बजाय अन्य स्थान पर व्यवस्था करवाई जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संकल्प हरियाली समिति संयोजक नीरज सेन, प्रह्लाद सेन, दीपक तिवारी रोहित, लीलाराम, गोपाल ,संजय, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।