March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नीमराणा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में फायरिंग व अपहरण करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार।

नीमराणा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में फायरिंग व अपहरण करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार।

नीमराना (केडीसी) नीमराना पुलिस एवं भिवाड़ी पुलिस ने गत दिनों नीमराना की फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई फायरिंग के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काली पहाड़ी निवासी सचिन पुत्र गंगाराम, कोलीला निवासी सुमित पुत्र सुरेन्द्र चौहान, काली पहाड़ी निवासी नरेश पुत्र योगेश एवं नीमराना निवासी अजय पुत्र घनश्याम को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।