February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » मंथन फॉउन्डेशन ने की शिक्षण सामग्री वितरित। सम्भलता बचपन अभियान गत चार वर्षों से निरंतर जारी।

मंथन फॉउन्डेशन ने की शिक्षण सामग्री वितरित। सम्भलता बचपन अभियान गत चार वर्षों से निरंतर जारी।

बहरोड ( केडीसी ) मंथन फॉउन्डेशन चैरिटबल ट्रस्ट द्वारा “सम्भलता बचपन अभियान” के अंतर्गत शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई।मंथन सचिव डॉ. सविता गोस्वामी ने बताया कि उक्त मुहिम के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न. 3, राजकीय विद्यालय न. 1 व इंदिरा कॉलोनी स्थित विद्यालयों के आर्थिक रूप से पिछड़े व शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाले ग्यारह विद्यार्थियों को रजिस्टर, ज्योमेट्री बॉक्स सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

साथ ही इस मुहिम को सम्बल प्रदान करते हुए शिवालिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहरोड़ के निदेशक वरुण कुमार यादव द्वारा दो बच्चियों को उनके विद्यालय में निःशुल्क शिक्षण दिया जा रहा है एवं यादव ने यह भी घोषणा की है कि इस कोरोनाकाल मे जिस भी बच्चे ने अपने माता या पिता को खोया है उन्हें भी निःशुल्क शिक्षण शिवालिक में दिया जाएगा।

वहीं बसंती यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि इन बच्चों को उनकी वर्तमान स्थिति से उठाना है तो उसके लिए शिक्षा ही एकमात्र उपाय है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा गत 4 वर्षों से यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है व बच्चे भी सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिस शृंखला में अरुण वर्मा द्वारा दसवीं कक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये गए। इस पुण्य कार्य मे मंथन संस्थापक डॉ. पीयूष गोस्वामी, बसंती यादव, दीपक जैन, भावना अग्रवाल, अमित कुमार यादव, वरुण कुमार यादव, सुषमा गोस्वामी, सारिका जैन, आदि का विशेष सहयोग रहा।

साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय परिवार न. 3 से संस्था प्रमुख अंजू यादव, डॉ. अशोक मिश्र, इंदिरा कॉलोनी से प्रधानाध्यापक सुरेंद्र यादव, रणवीर यादव, विद्यालय न. 1 से संस्था प्रधान संतोष यादव, सुनीता यादव मय स्टॉफ उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा 2018 से निरंतर चल रही इस पहल को अद्वितीय संबोधित करतेप हुए बारम्बार धन्यवाद किया गया।