February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » dhirenn gupta » मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मेरी अनुशंषा पर 12 सड़के लगभग 16 km की मिसिंग लिंक योजना के तहत 5 करोड़ की लागत से राज्य सरकार द्वारा स्वीकृती प्रदान की गई।

मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मेरी अनुशंषा पर 12 सड़के लगभग 16 km की मिसिंग लिंक योजना के तहत 5 करोड़ की लागत से राज्य सरकार द्वारा स्वीकृती प्रदान की गई।

मुंडावर (शिवराज ) विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने बताया की मैं मुंडावर विधानसभा क्षेत्र जो कि मेरा परिवार है उसके लिए हर संभव वो प्रयास कर कार्य करता रहूंगा जिससे कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र का विकाश होता रहे। विधायक ने बताया की मिसिंग लिंक योजना के तहत ये सड़के बनेगी ओर अभी पूर्व में 3 सड़के प्रधानमंत्री सडक ग्राम योजना के तहत स्वीकृत हुई थी और इसी योजना में आने वाले कुछ दिनों में 7 से 8 सड़के ओर मंजूर होने वाली है पूर्व में मेरे पिताजी पूर्व विधायक धर्मपाल चौधरी द्वारा भी हर गांव को जोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा सड़को का निर्माण करवाया गया था।

उसी राह पर चलते हुए मैं कुछ उनके द्वारा बाकी रही सड़को के कार्य को पूरा करने का प्रयास किया है। विधायक ने कहा कि मिसिंग लिंक योजना वाली सड़को के बनने से विधानसभा क्षेत्र में आवागमन ओर भी आसान होगा। मैं विधानसभा क्षेत्र के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करता रहूंगा।