March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मुंडावर/सिहाली कला- घर में चोरी कर सो रही वृद्धा को उतारा मौत के घाट।

मुंडावर/सिहाली कला- घर में चोरी कर सो रही वृद्धा को उतारा मौत के घाट।


संदीप यादव। मुंडावर उपखंड के सिहाली कला गांव में रह रही वृद्ध महिला के घर में बदमाशों ने देर रात्रि घुसकर चोरी की और फिर महिला को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय राम किशन गांव सिहाली कला के बाहर अकेली रहती थी। गत रात को मृतका के लड़के के घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर देर रात्रि एडिशनल एसपी एवं डीएसपी नीमराणा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। वृद्ध महिला के दो लड़के हैं एक टैक्सी चलाता है गुड़गांव में दूसरा भिवानी में काम करता है देर रात्रि होने के कारण महिला का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।