February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मुण्डावर – हुलमाना कला में आज प्रशासन गांव के संग आभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन

मुण्डावर – हुलमाना कला में आज प्रशासन गांव के संग आभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन

मुंडावर ( संदीप यादव ) प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत हुलमाना कला में शुक्रवार को वीडियो गुलाब सिंह गुर्जर एवं तहसीलदार रोहतास पारीक की मौजूदगी में शिविर आयोजित किया गया । जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया ।

प्रशासन गांव के संग अभियान में आवासीय पट्टे ,वृद्धा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन , रोडवेज रिहायती कार्ड, नामांतरण, विभाजन सहित रास्तो के प्रकरणों का निस्तारण कर ग्रमीणो की बिजली पानी की समस्याओं का समाधान किया गया । इस मौके पर विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर, तहसीलदार रोहिताश पारीक ,सरपंच किरण बाला, नरेंद्र धनवान , हरीश यादव हरी नगर , उपसरपंच पवन यादव, सरजीत भाटी, शेखर चौहान, संजय बिजवाड़, संजय यादव एवं अन्य 22 विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे ।