September 15, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मुंडावर-भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

मुंडावर-भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

संदीप यादव मुंडावर
हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को किया जागरूक झंडे के महत्व का संदेश देते हुए
मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। बाइक तिरंगा यात्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष महासिंह चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई भाजपा जिला उपाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव के तहत गादूवास गांव के डॉ.अंबेडकर प्रतिमा स्थल से मुंडावर के लिए बाइक तिरंगा यात्रा प्रारंभ की। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से आमजन को तिरंगा झंडा लगाने के महत्व को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

यह यात्रा विभिन्न गांव में होते हुए मुंडावर उपखंड मुख्यालय जाकर समापन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महासिंह चौधरी मुंडावर मंडल अध्यक्ष विजय सांवरिया अभिषेक राजकुमार गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।