February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मूकबधिर मामला – घटनास्थल से सबूतों को ही किया साफ

मूकबधिर मामला – घटनास्थल से सबूतों को ही किया साफ

अलवर।( दीक्षित कुमार) में मूकबधिर नाबालिग से गैंगरेप मामले में 10 दिन में कोई खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन ने शुक्रवार को घटनास्थल से सबूतों को ही साफ कर दिया। मासूम जिस जगह पर लहूलुहान मिली थी, उस जगह को इन्वेस्टिगेशन के लिए सील करने की बजाय सबूत मिटा दिए गए।

राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की घोषणा कर रखी है, लेकिन अब तो मौके पर सब कुछ साफ हो चुका है। पुलिस के सीनियर एक्सपर्ट ने (नाम नहीं छापने की शर्त पर) बताया कि पुलिस अपने मन मुताबिक जो सबूत देगी, उसी के आधार पर सीबीआई जांच करेगी।