February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » माँ भारती द वीरा फाउंडेशन द्वारा किया पौधरोपण

माँ भारती द वीरा फाउंडेशन द्वारा किया पौधरोपण

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) प्रकृति हरित व पर्यावरण संरक्षण के लिए मां भारती द वीरा फाउंडेशन के सौजन्य में कोटपूतली उपखंड क्षेत्र के गांव नरसिंहपुरा स्थित शहीद श्रवणसिंह स्मारक सहित सर्वसमाज श्मशान घाट व दादाजी आश्रम स्थल पर 51 छायादार पौधे लगाए गए ।

संगठन द्वारा क्षेत्र में विभिन्न इकाइयों के गठन कर 21 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया । इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह तंवर नरसिंहपुरा,धर्मेन्द्र सिंह, मखन्नसिंह, महेशसिंह, रामौतार गुर्जर,सचिन सिंह,सुरेन्द्र पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।