February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » विधायक बलजीत यादव ने किया जैतपुर में नवनिर्मित सत्संग भवन का उद्घाटन किया

विधायक बलजीत यादव ने किया जैतपुर में नवनिर्मित सत्संग भवन का उद्घाटन किया

बहरोड़। जैतपुर गाॅव के बस स्टैण्ड पर स्थित सीताराम मन्दिर में रविवार को भामाशाह द्वारा बनवाये गये सत्संग भवन का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने स्वर्गीय संतोष देवी पत्नि महेंद्र सिंह की याद में बनाये गये नवनिर्मित सत्संग भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।

विधायक के जैतपुर में पहूंचने पर डीजे के साथ स्वयं ट्रैक्टर चलाकर उद्घाटन कार्यक्रम स्थल पर पहूंचें।

ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में पहूंचे अतिथियों का फूलमाला व शाफा पहनाकर स्वागत किया।