June 17, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मैरिज गार्डन में सेनेटाइज और मास्क का प्रयोग जरूरी – जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया

मैरिज गार्डन में सेनेटाइज और मास्क का प्रयोग जरूरी – जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया

बहरोड़ (केडीसी) रविवार को देवउठनी ऐकादशी के साथ ही शादी विवाह सहित शुभ कार्यो का सीजन शुरू हो गया है। विवाह शादियों को लेकर बाजरों में खरीददारी बढने से भीड़ भाड़ का माहौल बन गया है। चारों तरफ चहल पहल शुरू हो गई है। दुकानों को सजा दिया गया है। रविवार को कार सिंगार की दुकानों पर भी सिंगार के लिए गाड़ियों कर लाईन लगी रही। ऐसे में कोरोना महामारी को देखते हुए जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने दिशा दिर्नेश जारी कर दिये हैं।

जिसके चलते जिला कलेक्टर ने सभी को कोरोना की गाईड लाइन की पालना करते हुए सभी मैरिज गार्डन में सेनेटाइज और मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी है और नियम की पालना नहीं करने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।