February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने किया बर्डोद का दौरा। भीख मंगवाने वाले परिजनों लगाई लताड़।

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने किया बर्डोद का दौरा। भीख मंगवाने वाले परिजनों लगाई लताड़।

बर्डोद (केडीसी) कस्बे में देर सांय को ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे मानवाधिकार सुरक्षा संगठन,के पदाधिकारियों ने छोटे छोटे बच्चों से भीख मंगवाने वाले परिजनों को लताड लगाई एवं परिजनों को छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए पाबंद किया। मामले की पुनरावृत्ति मिलने पर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कि सब्जी मंडी के समीप खाली प्लाट में रह रहे झुग्गी झोपड़ी वाले बाहरी लोगों द्वारा अपने छोटे छोटे बच्चों से भीख मंगवाने एवं कचरे से पालौथीन प्लास्टिक एकत्र करवाने की शिकायत मिली थी।

सुचना पाकर मौके पर पहुंचे तो छोटे बच्चे गंदगी वाले जगहो से कचरे से प्लास्टिक पौलोथिन लाते हुए मिले। जिनकी हालत दयनीय थी। हमने परिजनों को पाबंद किया है। अगर मामले की पुनरावृत्ति मिली तो प्रशासन के साथ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश प्रभारी रेणुका यादव, तहसील अध्यक्ष रेखा गोयल, उपाध्यक्ष गुलाब प्रजापति, मिडिया प्रभारी मनीष सोनी, विजय कुमार सैनी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।