February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » महिला सुरक्षा सखी स्वयंसेविकाओं ने एसएचओ व पुलिसकर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र

महिला सुरक्षा सखी स्वयंसेविकाओं ने एसएचओ व पुलिसकर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपूतली निकटवर्ती सरुण्ड पुलिस थाने में आगामी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में महिला सुरक्षा सखी स्वयंसेविकाओं द्वारा थानाधिकारी इन्द्राज सिंह समेत पुलिसकर्मियों व स्टॉफ सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मान किया गया।

एसएचओ इन्द्राज सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं पर होने वाले अत्याचार को रोके जाने का हर सम्भव भरोसा दिलाया। इस दौरान हैड कानि. गुलाब सिंह, महिला कांस्टेबल मंजू देवी, माली देवी, रेणू कंवर, ममता राजपूत, निर्मला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।