March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक गिरफ्तार

महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक गिरफ्तार

खबराणा – रमाकान्त शर्मा

बानसूर -घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में रामकरण गुर्जर (गोदाराम)पुत्र हनुमान सहाय गुर्जर निवासी बास दयाल को गिरफ्तार किया गया। बानसूर पुलिस ने बताया कि युवक पर पहले भी मारपीट, लूटपाट व सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के विरुद्ध मामले दर्ज हैं। वहीं कुछ माह पूर्व युवक के खिलाफ एक महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया था जिसको लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।