ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम राजकीय विद्यालय नयाबास में नए सत्र में प्रवेश के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई।
इस दौरान प्रधानाचार्य पुष्पा कुन्दनानी आवेदनकर्ता अभिभावक व विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य पुष्पा कुंदनानी ने बताया नए सत्र मैं प्रवेश के लिए लाटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया गया।
कक्षा नर्सरी में जहां 25 सीटें वही प्रथम में 10 सीटों का चयन हुआ। उन्होंने कहा दोनों ही कक्षाओं में प्रवेश के लिए सैकड़ों की संख्या में आवेदन आए थे।
उन्होंने बताया लोगों का सरकारी इंग्लिश मीडियम में रुझान बढ़ा है।
प्रिंसिपल ने बताया चयनित बच्चों की सूची विद्यालय में चस्पा कर दी जाएगी जिससे अभिभावकों को कोई परेशानी ना हो व लॉटरी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद