कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) निकटवर्ती ग्राम बनेठी स्थित पहाड़ी पर बाबा कुंदन दास की ऐतिहासिक प्राचीन तपोभूमि पर विशाल भंडारे एण्ङ भजन पार्टी का आयोजन किया गया। आयोजक कर्ता विजय पाल सिंह पुञ सवाई सिंह ने बताया कि बनेठी गांव की पहाड़ी पर बाबा कुंदनदास की प्राचीन ऐतिहासिक तपोभूमि है जिस पर सभी ग्रामीण अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार सेवा में लगे रहते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ,अन्य जनप्रतिनिधि पूर्व सरपंच सुरेश सिंह वोट गजराज सिंह इंद्राज रावत प्रधान कमल यादव विजय सिंह पंचायत समिति सदस्य रहे। भंडारे में सभी बिरादरी के लोग बुजुर्ग, युवा, महिलाएं,बालक,बालिकाऐ, शामिल रहे तथा सहयोग किया।

अरुण बोस पार्टी के द्वारा भजन को श्रोताओ ने मुग्ध होकर भजनो आनंद लिया। बाहर से पधारे हुऐ समस्त अतिथि एवं श्रद्धालुओं का विजयपाल व ग्राम वासियों की ओर से स्वागत आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके पर अजय सिंह गौरव, मदन अग्रवाल, देवी सिंह, पुष्कर, सुरेश, योगेंद्र सिंह, राजू मास्टर, नरेंद्र राम, अवतार, सोनू, भीम सिंह, बृजपाल, गज्जू, विक्रम सिंह पीटीआई, उदयवीर, मानसिंह, दीपक कौशिक, शहीद अनेक लोग मौजूद थे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद