ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली बानसूर रोड पेट्रोल पंप के सामने बसी गोकुल सरोवर फर्स्ट कॉलोनी में प्रोपटी डीलर के द्वारा कॉलोनी काटे जाने के दौरान कॉलोनी को इलेक्ट्रिक फाइड नही कराया जिसका विवाद थमने का नाम नही ले रहा है । कॉलोनी वासियों ने स्वयं के खर्चे से कॉलोनी गेट पर ट्रांसफर लगवाया था , इस ट्रांसफार्मर पर अब कुछ लोगों के द्वारा अवैध तार डाल कर आए दिन बिजली चोरी के मामले सामने आ रहे है ,बिजली चोरी से डीपी पर अधिक लोड पड़ता है और डीपी फाल्ट हो जाती है लाइट के कम वोल्टेज होने के कारण विद्युत उपकरण जल जाते हैं ,
इस परेशानी को लेकर कॉलोनी वासी कई बार जेवीवीएएल अधिकारियों से मिल कर समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन बिजली विभाग सुनने को तैयार नही है ।
बीती रात तो बिजली चोरो ने अति करते हुये डीपी के तार काट दिए जिससे रात को कॉलोनी में अंधेरा हो गया , बिजली जाने की तलाश की तो बिजली चोर कॉलोनी वालो से झगड़े पर उतारू हो गये ।
मौके पर पुलिस ने पहुँच कर मामला शांत करवाया , सुबह सैकड़ो कॉलोनी वासी बिजली विभाग के एईएन कार्यालय में पहुंचे और एईएन सीताराम जांगिड़ को ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया , कॉलोनी वालो ने बिजली विभाग के बाद पुलिस थाने में पहुँच कर थाना प्रभारी सवाई सिंह से मुलाकात कर इंचार्ज को ज्ञापन सौपा ।
इस मौके पर लोकेश शर्मा, डॉ वेदप्रकाश सिरोहीवाल, अशोक नरूका,दिनेश शर्मा, सतीश चौधरी,जगत सिंह पंजाबी, जीतू शर्मा,रतनलाल, राजेश बारी, टेकचन्द, करीब एक दर्जन महिलाएं भी मौके पर मौजूद रही ।
बाईट – डॉ वेदप्रकाश सिरोहीवाल
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद