March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली सैनी समाज की आमसभा 16 जून 2022 को। सैनी सभा संस्था कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया।

कोटपूतली सैनी समाज की आमसभा 16 जून 2022 को। सैनी सभा संस्था कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया।

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली आज दिनांक 15 जून 2022 को सैनी सभा संस्था भवन नंबर 1 में 9:15 एक मीटिंग का आयोजन सैनी सभा अध्यक्ष राकेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई!
सैनी समाज के सभी बंधुओं एवं सैनी समाज के सभी संगठनों व कार्यकारिणीयो को व सस्थाओ को वर्तमान परिपेक्ष में आरक्षण आंदोलन में कोटपूतली सैनी समाज के योगदान हेतु एक आम सभा का आयोजन सैनी-सभा भवन नंबर-1 पंजाबियों की गली,नगर पालिका पार्क के सामने दिनांक 16 जून 2022को शाम 5:00 बजे किया जा रहा है…..
जिसमें आरक्षण हेतु संघर्ष समिति का गठन किया जाना, आंदोलन की रूपरेखा तथा संपूर्ण समाज द्वारा समाज प्रतिनिधियों द्वारा एसडीएम कोटपुतली को ज्ञापन दिया जावे एवं आरक्षण संघर्ष समिति के गठन एवं उसके आगामी कार्यक्रम के सुझाव देने के लिए सभी को आमंत्रित किया जाता है..

अतः सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि सभी अपने अमूल्य समय में कुछ समय निकालकर समाज हित में समय पर मीटिंग मे पहुंचने का श्रम करें और अपने अपने विचारों से समाज को लाभान्वित करें तथा समाज को जागृत करने में योगदान देंवे! उक्त मौके पर उपाध्यक्ष रोहिताश सैनी,एडवोकेट सचिव योगेश सैनी,कोषाध्यक्ष राम सिंह सैनी,संरक्षक ओमप्रकाश सैनी,महात्मा फुले ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बिल्लूराम सैनी,उपाध्यक्ष प्रकाश तोदवाल,राजेंद्र सैनी एडवोकेट, कालूराम सैनी, रामकुमार सैनी, मोहनलाल सैनी, विजय सैनी, सुनील सैनी, ललित सैनी, विजय सैनी,एडवोकेट सुभाष सैनी, सुरेंद्र सैनी, मथुरा प्रसाद सैनी, राम रामौतार सैनी,एडवोकेट नवीन सैनी,तहसील अध्यक्ष अजय कुमार सैनी आदि संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।