March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली में शुक्रवार को 60 नये पॉजीटीव मरीज आये सामने तीसरी लहर में पॉजीटीव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 600

कोटपूतली में शुक्रवार को 60 नये पॉजीटीव मरीज आये सामने तीसरी लहर में पॉजीटीव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 600

कोटपूतली (बिल्लूराम सॆनी)
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में संक्रमण बेहद तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कोटपूतली में तीसरी लहर के दौरान अभी तक 600 मरीज पॉजीटीव आ चुके है। शुक्रवार को क्षेत्र में 60 नये कोरोना पॉजीटीव मरीज सामने आये है। बीसीएमओ डॉ. रामनिवास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉजीटीव पाये गये मरीजों में से अभी भी 363 मरीज एक्टिव है। वहीं शुक्रवार को कोटपूतली में कोविड-19 की जाँच हेतु 137 लोगों के आरटीपीसीआर सैम्पल लिए गये है। शुक्रवार को पॉजीटीव पाये गये सभी मरीजों की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करवा ली गई है एवं उन्हें आवश्यक दवाईयां उपलब्ध करवाते हुए होम आईसोलेट कर दिया गया है। साथ ही पॉजीटीव मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों की स्क्रीनिंग कर उन्हें भी होम क्वारेन्टीन कर दिया गया है।