February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » कोटपूतली मे पुलिया से गिरा कैमिकल से भरा ट्रक। लगी आग। आग की चपेट मे आने से बचाव मे लगी क्रेन सहित सब्जी विक्रेताओं की रेहडी तक जलकर हुई राख

कोटपूतली मे पुलिया से गिरा कैमिकल से भरा ट्रक। लगी आग। आग की चपेट मे आने से बचाव मे लगी क्रेन सहित सब्जी विक्रेताओं की रेहडी तक जलकर हुई राख

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) हाईवे संख्या 48 पर जिला अस्पताल के सामने कैमिकल की पेटियों से भरा ट्रक पुलिया से नीचे गिर गया एवं उसमे आग लग ग‌ई ।

देखते देखते आग ने इतना विकराल रुप ले लिया की जलते ट्रक को उठाने ग‌ई क्रेन भी आग की चपेट मे आ ग‌ई वही हाईवे पर लगी फल, सब्जियों की रेहडी तक जल ग‌ई ।

आग लगने की सूचना पर कोटपूतली पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं आग पर काबु पाने का प्रयास किया।

इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक दमकले आग बुझाने का प्रयास करती रही लेकिन कैमिकल के कारण आग विकराल रुप लेती ग‌ई।

खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाये जाने के प्रयास जारी थे। हादसे मे किसी तरह की कोई जनहानी नहीं होने की सूचना है।