March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली को जिला बनाये जाने की माँग को लेकर अधिवक्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

कोटपूतली को जिला बनाये जाने की माँग को लेकर अधिवक्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) देश की आजादी के बाद से ही चली आ रही कोटपूतली को जिला बनाये जाने की माँग को लेकर अभिभाषक संघ कोटपूतली द्वारा शुक्रवार को जिला निर्माण एवं समग्र विकास समिति के अध्यक्ष हीरालाल भुषण के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम एडीएम जगदीश आर्य को ज्ञापन सौंपकर इसी सत्र में कोटपूतली को जिला बनाये जाने की माँग की गई। इस दौरान बार अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष रणजीत मीणा, सचिव ओमप्रकाश सैनी, संयुक्त सचिव ज्योति शर्मा, बजरंग लाल शर्मा व राजकमल बसीठा आदि अधिवक्तागण मौजुद थे।