September 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली के प्राचीन बड़ के बालाजी मंदिर में भामाशाह ने टीनशेड का कराया निर्माण।

कोटपूतली के प्राचीन बड़ के बालाजी मंदिर में भामाशाह ने टीनशेड का कराया निर्माण।

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली कस्बे के नगर पालिका पार्क के पास स्थित प्राचीन बड़ के बालाजी मंदिर में कोटपूतली के रहने वाले हैदराबाद प्रवासी भामाशाह शिव कुमार, बजरंग लाल, विनोद कुमार नौबतका ने अपने माता जी स्वर्गीय मेवा देवी पिता जगदीश प्रसाद की स्मृति में करीब ₹ ₹400000 की राशि खर्च कर मंदिर परिसर में विशाल टीनशेड का निर्माण करवाया. मंगलवार को शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में भामाशाह द्वारा टीनशेड का लोकार्पण किया गया.


भाजपा नेता मुकेश गोयल सियाराम बंसल समाजसेवी काशीनाथ गुप्ता डॉक्टर ओपी गुप्ता रमेश जिंदल बजरंग दल नवल खंडेलवाल महेश गुप्ता ओम प्रकाश बंसल आदि ने भामाशाह द्वारा उठाए गए

इस कदम की प्रशंसा की मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष भल्ला, महामंत्री कैलाश चंद शर्मा, सचिव जुगल किशोर शर्मा, मंत्री संजय बंसल कोषाध्यक्ष सुभाष बंसल ,असीम गुप्ता, गुरु प्रसाद आदि ने भामाशाह एवं पार्षद प्रतिनिधि अनिल शरण बंसल का आभार प्रकट किया.