ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली। जल संचय मिशन में घर घर पानी पहुचाने के लिये जंहा केंद्र और राज्य सरकार करोड़ो रूपये खर्च कर रही है ,
लेकिन ये योजना जमीनी धरातल से कोसो दूर नज़र आ रही है , भीषण गर्मी में पीने के पानी को लेकर लोगो को संघर्ष करना पड़ रहा है ।
मामला है कोटपूतली के बानसूर रोड स्थित गोकुल सरोवर फर्स्ट कॉलोनी का , जंहा रहने वाले लोग पिछले 3 वर्ष से पानी की समस्या से परेशान है , लगभग 150 मकानों की कॉलोनी में जलदाय विभाग ने आज तक पानी की लाइन नही डाली ,
जिसके चलते कॉलोनी में रहने वाले लोगो को निजी स्तर पर 500-500 रुपये में पानी का टैंकर खरीद कर जीवन गुजरना पड़ रहा है ।
कॉलोनी वालो ने विभाग को कई बार ज्ञापन देकर अवगत करवाया , लेकिन कोई सुनवाई नही हुई ।
पानी की समस्या को लेकर परेशान कॉलोनी वालो ने आज जलदाय विभाग कार्यलय पर पहुँच कर जम कर नारे बाजी करी और सहायक अभियंता के सामने महिलाओ ने मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया ।
बाईट – सतीश चौधरी , कॉलोनी वासी
बाईट – महिला , कॉलोनी वासी
बाईट – अनिल जाखड़ , सहायक अभियंता , पीएचईडी कोटपूतली
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद