February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली – अल्ट्राटेक सीमेंट मोहनपुरा से अपनी मांगों मंगवाने लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कोटपूतली – अल्ट्राटेक सीमेंट मोहनपुरा से अपनी मांगों मंगवाने लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) कोटपूतली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनुपरा जोधपुरा में एक सीमेन्ट कम्पनी अल्ट्राटेक सीमेन्ट कम्पनी के नाम से स्थापित है जो कि प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी है । कम्पनी द्वारा गोरधनपुरा , कंवरपुरा , कांसली , मोहनपुरा , जोधपुरा , कुजोता , अजीतपुरा , भैंसलाना , महरमपुर नबाब , महरमपुर राजपूत आदि गांवों में कम्पनी द्वारा जमीन खरीदी गयी है । इसमें से मोहनपुरा , जोधपुरा , महरमपुर राजपूत को खाली करवा दिया है । कम्पनी द्वारा जब कम्पनी स्थापित हुई तब आसपास के गांवो को विकास की झूठी आस दिलायी थी । कंपनी द्वारा योग्यता अनुसार स्थानीय निवासी स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा लेकिन उनको रोजगार नहीं दिया गया उनको यह भी बोला गया है कि हॉस्पिटल आम लोगों के लिए खुला रहेगा लेकिन हम लोगों का वहां इलाज नहीं होता जुलाई से लेकर अल्ट्रा सीमेंट तक सड़क की स्थिति दयनीय है इसका उपयोग अल्ट्रा ट्रैक सीमेंट ज्यादा उपयोग में लिया जा रहा है फिर भी इसका मरम्मत नहीं की जा रही ग्रामीणों द्वारा अल्ट्रा सीमेंट मोहनपुरा से अनेक मांगों मनवाने बनवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया आसपास के गांवों में कम्पनी द्वारा किया गया विकास शून्य है ।