February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » किसानों से उन्नत बीज के जरिए खेती करने की अपील 10 जगह रखवाए कचरा पात्र।

किसानों से उन्नत बीज के जरिए खेती करने की अपील 10 जगह रखवाए कचरा पात्र।

रवि कुमार सैनी

शाहपुरा उपखंड के राडावास स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति में आय सर्जन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम के अतिथि मुख्य राज्य प्रबंधक हवा सिंह रणवा रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य उर्मिला शर्मा रहीं।इस दौरान मुख्य प्रबंधक हवा सिंह रणवा ने मौजूद किसानों से उन्नत तकनीक और बीज अपनाकर अधिक पैदावार प्राप्त करने की अपील की। रणवा ने संतुलित उर्वरक आपूर्ति जैविक खेती को लेकर किसानों से चर्चा की।उप मुख्य प्रबंधक विष्णु चौधरी कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि कृभको की ओर से क्षेत्र शाहपुरा उपखंड के ग्राम राडावास, हनुतिया, माजीपुरा को दौरा किया गया है। जिसमें महिलाओं के लिए आई सर्जन और स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर ग्राम की 3 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई और 10 कचरा पात्र रखे जाएंगे। इस दौरान कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी रतन लाल यादव ने बताया कि कृभको की ओर से गरीब महिलाओं को समर्थ बनाने के लिए सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर डेलीगेट सदस्य धर्मेन्द्र बराला सहित मौजूद किसानों ने अधिकारियों से ग्राम सेवा सहकारी समिति में पर्याप्त बीज और खाद उपलब्ध करवाने की अपील की। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद थे।