March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » dhirenn gupta » खेत की जुताई करते टैक्टर किसान सहित कुएं मे गिरा। किसान हुआ गंभीर रुप से घायल।
कुएं मे गिरा

खेत की जुताई करते टैक्टर किसान सहित कुएं मे गिरा। किसान हुआ गंभीर रुप से घायल।

झालावाड़ (केडीसी) जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के कछनारा का खेडा गांव मे खेत मे जुताई करते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुंए में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया।


घटना की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच नरेन्द्र सिंह ने बताया कि किसान बद्री सिंह अपने खेत पर खेत की जुताई कर रहा था, तभी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुंए में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक युवक भी घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकालकर चौमहला चिकित्सालय भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।