बहरोड़ (केडीसी) जिला भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन में खैरथल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों राहुल कुमार, राजेंद्र कुमार उर्फ राजू, विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी चार नवंबर की रात्रि को परिवादी गोविंद राम चंदवानी निवासी खैरथल की दुकान की खिड़की तोड़कर तथा कैमरों के तार काटकर लगभग 2 लाख रू और सामान चोरी कर ले गए थे। परीवादी की तहरीर पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और जांच के दौरान प्रभावी कार्यवाही करते हुए राहुल कुमार, राजेंद्र कुमार उर्फ राजू व विष्णु कुमार को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है।
अन्य खबरे
गोवंश अधिनियम का 02 वर्ष से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
4 डोडा पोस्त तस्कर गिरफ्तार 5 लाख रुपए की कीमत का 101 किलो माल बरामद गाड़ी जब्त।
शराब तस्करी के आरोपी 9 माह से फरार मुख्य आरोपी चढ़ा मनोहरपुर पुलिस के हत्थे।