March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » खड़ब स्कूल की बेटी ने गांधी विचार एंव संस्कार परीक्षा में जिला स्तर पर प्राप्त किया 10 वा स्थान।

खड़ब स्कूल की बेटी ने गांधी विचार एंव संस्कार परीक्षा में जिला स्तर पर प्राप्त किया 10 वा स्थान।

केडीसी । ग्राम पंचायत खड़ब के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9 वीं की छात्रा पूजा शर्मा पुत्री विजय कुमार शर्मा ने 2019 में आयोजित गांधी विचार एंव संस्कार परीक्षा में जयपुर जिले में 10 वा स्थान प्राप्त किया।

इस पर जयपुर में शनिवार को गांधी जयंती पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें प्रमाण पत्र व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

छात्रा पूजा को सरपंच मालाराम गुर्जर व प्रधानाचार्य मंजू मीणा सहित ग्रामीणों ने बधाई दी।