February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कल्पतरू प्रोजेक्ट के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ।

कल्पतरू प्रोजेक्ट के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ।

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर आजादी के 75 वर्ष एवं पर्यावरण दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार व ब्रह्माकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में कल्पतरु ऐप लॉन्च किया गया। जिसके तहत संस्था द्वारा 75 दिन में 40 लाख पेड़ लगाए जाएंगे, इन पेड़ो का संपूर्ण संवर्धन एवं पोषण किया जाएगा। केंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने बताया कि पावर ग्रिड में उप महाप्रबंधक राजेंद्र द्वारा कल्पतरू प्रोजेक्ट के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने पर्यावरण विषय पर कहा कि आज प्राणवायु एकदम दूषित हो चुकी है, अंधाधुंध भौगोलिक विकास के तहत हमने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया है, हमें संपूर्ण विश्व के पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना होगा। मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक राजेंद्र ने कहा कि संस्था द्वारा किए गए सभी कार्य विश्वसनीय एवं प्रशंसनीय होते हैं।

ब्रह्माकुमारी संस्था का वातावरण मन को शांति प्रदान करता है, उन्होंने स्वयं का अनुभव सुनाते हुए कहा कि संस्था से जुड़े हुए भाई बहनों में अद्भुत परिवर्तन देखने को मिलता है। बीके लक्ष्मी बहन ने बताया की कल्पतरु प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान समाजसेवी एड. अशोक कुमार बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।