February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारी व अधिकारी मिले गायब, कलेक्टर ने कहा आज ही दी जाएगी चार्जशीट

जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारी व अधिकारी मिले गायब, कलेक्टर ने कहा आज ही दी जाएगी चार्जशीट

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर कलक्टर शिव प्रसादन नकाते एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सुबह कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी व अधिकारी अपनी सीट से गायब मिले। इस पर जिला कलेक्टर ने कहा कि गायब मिलने वाले कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कुछ को चार्जशीट दी जाएगी। तो कुछ के खिलाफ नोटिस की प्रक्रिया होगी।

अलवर जिले में हालात खराब हैं। आए दिन सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें मिलती हैं। लोग सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होने, कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने व काम रोकने की शिकायतें की जाती है।

अलवर में नए कलेक्टर शिव प्रसादन नकाते ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधीन चलने वाले सभी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान कई कर्मचारी गायब मिले।

उन्होंने कर्मचारी व अधिकारियों से लोगों के काम तुरंत करने, फाइलें पेंडिंग नहीं रखने और पुराने मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सुनिय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्या कहा