ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज जिला अग्रवाल संस्थान के चुनाव अंबेडकर नगर स्थित अग्रवाल छात्रावास एवं सामुदायिक भवन में आयोजित किये जा रहे है।
निर्वाचन अधिकारी विशंभर वशिष्ठ ने बताया कि चुनाव में अग्रवाल समाज की 36 शाखाओं के लोग मतदान में भाग लेंगे।
कुल 4342 मतदाता वोट डाल डालेंगे। इसके लिए मतदान केंद्र पर 6 बूथ बनाए गए हैं। कुल 8 नदों के लिए मतदान होगा। इनमें अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष,लेखाकार, जिला महिलाध्यक्ष, युवा अध्यक्ष व संरक्षक पद शामिल है।
चुनाव में मुख्य रूप से दो पैनल के प्रत्याशी भाग ले रहे हैं। इनमें उगता सूरज व तराजू पैनल है। उगता सूरज पैनल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश चंद अग्रवाल जलालपुरिया की अगुवाई में तथा तराजू पैनल अध्यक्ष पद प्रत्याशी हुकम चंद गर्ग की अगुवाई में चुनाव मैदान में है।
शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के आधे घंटे बाद मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होने पर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद