February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » जरूरतमंद को कपड़े किये वितरित।

जरूरतमंद को कपड़े किये वितरित।


अलवर (दीक्षित कुमार ) अलवर के बिजली घर चौराहे पर किसमिस डे पर हर वर्ष की भांति प्रगतीशील महिला समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किये गये।

प्रगतिशील महिला समिति सचिव सचि आर्य ने बताया कि हम सालभर आस-पास दूर दराज से शहरों से कपड़े एकत्रित करते हैं, कुछ लोग अपने आप भी हमारे यहॉ पहनने योग्य कपड़े पहूॅचा देते हैं।

क्रिसमस डे पर हम गरीबों को कपड़े वितरित कर देते हैं। जरूरतमंद लोग स्वयं यहॉ आकर कपड़े ले जाते हैं। हमारे यहॉ सब तरह के कपड़े आते हैं, महिला, पुरूष, बच्चे आदि सभी प्रकार के पकड़े आते हैं।

पिछले दो साल से कोरोना की वजह से कपड़े वितरित नहीं कर सके थे। दो साल बाद आज कपड़े वितरित कर रहे हैं।